फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बकरियां चराने गए बच्चे की खदान में डूबने से मौत, बच्चों ने दी गांव में सूचना

Sat, 20 May 2023 09:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बकरियां चराने गए एक बच्चे की खदान में डूबने से मौत हो गई। बच्चा बकरी चराकर वापस घर लौट रहा था। बच्चे के मरने की जानकारी वहां मौजूद बच्चों ने गांव में दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बकरी चराने गया बालक घर लौटते समय शुक्रवार शाम खदान में गिर गया। उसके साथ आ रहे बच्चों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। तलाश के बाद देर शाम बालक का शव बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन


नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में रहने वाला रोहित पिता रामप्रसाद (12) बकरियां चराने के लिये जंगल में गया था। शाम को लौटते समय खदान के पास से गुजर रहा था, अचानक पैर फिसलने से गिर पड़ा। पानी भरा होने पर रोहित डूबने लगा। उसके साथ कुछ बच्चे भी जंगल से लौट रहे थे। उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।

गांव वाले खदान पहुंचे और रोहित की तलाश शुरू की। देर शाम उसका शव बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। नरवर थाना एएसआई चैनसिंह बुंदेला ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें