फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रामघाट पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को तैराक दल ने बचाया, बीमारी के चलते दे रही थी जान

Fri, 16 Jun 2023 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नानाखेड़ा के जयंत परिसर में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने बीमारी से तंग आकर शिप्रा नदी के रामघाट पर गुरुवार दोपहर को छलांग लगा दी, जिसे  तैराक दल के सदस्यों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। तैराक दल नहीं होता तो महिला की जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन
रामघाट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। दरअसल घटना शिप्रा नदी के रामघाट की बताई जा रही है। नानाखेड़ा के जयंत परिसर में रहने वाली 40 वर्षीय प्रियंका पति गोलू नागर नामक महिला ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। जब महिला डूबने लगी तो घाट पर तैनात तैराक दल के चौकी प्रभारी जगदीश मालवीय व अन्य सदस्यों ने तत्काल रेस्क्यू कर बचाया। महिला को घाट पर स्थित पुलिस चौकी पर ले जाया गया। जहां उसने बताया कि वह एक बीमारी से परेशान है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया था। महिला से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे कर तत्काल बुलाया। अब इस मामले में जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 

तैराक दल को कहा- आत्महत्या तो करूंगी
जब महिला को तैराक दल के सदस्यों ने बचाया तो उसका कहना था कि मुझे मर जाने दो मुझे जिंदा नहीं रहना। आप मुझे छोड़ भी दोगे तो में पुल से कूदकर आत्महत्या कर लूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें