फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: PMAY की राशि का उपयोग न करने पर 31 लोगों को नोटिस जारी, वापस करनी पड़ेगी मिली हुई राशि

Fri, 26 Jan 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का उपयोग न करने पर 31 लोगों को नोटिस जारी हुई है। वहीं, योजना के तहत मिली हुई राशि को वापस मांग लिया गया है। नोटिस में संपत्ति जब्त करने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
31 लोगों को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन नगर पालिका से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करने वाले 31 लोगों के नाम सार्वजनिक करते हुए निगम ने राशि को वापस करने के लिए नोटिस जारी किया है। इन्हें राशि लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सीमा में सरकारी पैसा वापस नहीं लौटाया तो इनकी संपत्ति जब्त करके राशि ली जाएगी। ये लोग पांच झोन 1, 2, 4, 5, 6 के 14 वार्ड में रहते हैं।

विज्ञापन


नगर निगम ने नोटिस जारी कर नाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि वार्ड नंबर 2 के कुंदन सांखला, कृष्णा बाई, लक्ष्मीबाई, वार्ड 8 के नंदाबाई योगी, मोहनलाल सोनी, वार्ड 9 की मदनबाई मेहता, अमृत आंचलिया, कैलाशनाथ, वार्ड 10 की कौशल्याबाई और दिलीप वर्मा, वार्ड नंबर 11 के मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फारूख, सायरा बी, वार्ड नंबर 12 के राकेश नायक, धापू बाई, वार्ड नंबर 13 की तीजाबाई परमार, मुन्नीबाई खींची, वार्ड नंबर 15 शांति बाई।

वहीं, वार्ड नंबर 4 सेवाराम मालवीय, वार्ड नंबर 46 पंचफूलाबाई राव, वार्ड नंबर 39 शांतिबाई रायकवार, मंदाकिनी राव, मोहनलाल, इंदिरा बाई, दुर्गाबाई, वार्ड नंबर 34 मदनलाल, पद्मावती बैरागी, दयाराम, वार्ड नंबर 47 मांगीलाल, वार्ड नंबर 53 की भूलीबाई, हीरालाल आदि शामिल हैं। अगर इन्होंने समय रहते निर्माण कार्य नहीं करवाया तो इनकी संपत्ति जब्त या राशि वसूली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें