फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंग गए महाकाल, देशभक्ति और धार्मिक आस्था का दिखा अनूठा संगम

Fri, 26 Jan 2024 10:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर मे भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।
विज्ञापन
तिरंगे के स्वरूप धारण किए बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। आज सुबह भस्मारती में एक और भगवान महाकाल के दरबार में शिवभक्त भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे तो वहीं दूसरी और भगवान महाकाल को तिरंगा स्वरूप मे शृंगारित भी किया गया था।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पं. महेश पुजारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से सजाया गया। आपने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय पर्व भी बनाए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही यह परंपरा देखी जा रही है। भगवान महाकाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे से सजाया जाता है। इस दौरान भक्त भी महाकालेश्वर मंदिर मे भोलेनाथ के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।

भस्म आरती में दिखा देश भक्ति का स्वरूप
माघ कृष्ण पक्ष की प्रथमा शुक्रवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही तिरंगा ध्वज भी बाबा महाकाल को अर्पित कर शृंगार किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के शृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारो भक्तों ने किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें