फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भाई-बहन की मौत की गुत्थी उलझी, हाथ की नस काटी, पेट से मिला जहर, हत्या या आत्महत्या अभी साफ नहीं

Sun, 31 Mar 2024 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शॉर्ट पीएम की रिपोर्ट में भाई-बहन के पेट में जहर भी मिला है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि भाई बहन की मौत के मामले की जांच की जा रही है। अभी साफ तौर नहीं बता सकते कि उन्होंने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
भाई बहन की मौत कैसे हुई अभी साफ नहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में शुक्रवार देर शाम जीवाजीगंज थाना पुलिस ने सैफी मोहल्ला से भाई बहन के शव बरामद किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की है। उस दौरन भी पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया था। लेकिन, अब मामला और उलझ गया है। दोनों के पेट में जहर मिला है, ऐसे में अब हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, जीवाजीगंज थाना पुलिस को सैफी मोहल्ला से ताहिर और उसकी बहन जेहरा का शव शुक्रवार शाम को मिला था। पुलिस इस मामले को पहले आत्महत्या मान रही थी। क्योंकि, जेहरा और ताहिर दोनों के हाथ की नस कटी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने सात लाइन का सुसाइड नोट भी बरामद किया था। 

पोस्टमार्टम के बाद आई शॉर्ट पीएम की रिपोर्ट में ताहिर और जेहरा के पेट में जहर भी मिला है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि भाई बहन की मौत के मामले की जांच की जा रही है। अभी साफ तौर नहीं बता सकते कि उन्होंने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें