फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग की दुकानों को नगर निगम का अल्टीमेटम, खुलेआम मांस बेचा तो बंद करवा देंगे दुकान

Sun, 09 Jul 2023 11:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन नगर निगम की टीम तोपखाना क्षेत्र में मांसाहार की दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने सभी दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। निगम की टीम ने कहा कि दुकान को कपड़े से कवर कर मांस को बाहर नहीं रखें। अगर रखा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम तोपखाना क्षेत्र में पहुंची तो गहमागहमी की स्थिति भी बनी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग तोपखाना में खुलेआम मांसाहार का विक्रय चल रहा है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया तो व्यवसायी विवाद पर उतर आए। इस दौरान कुछ पार्षद और दुकानदारों ने निगम की टीम का विरोध कर कार्रवाई को रोक दिया। इस दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल बन गया। निगम की टीम ने मांसाहार की दुकान चलाने वालों को 24 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन




निगम के अधिकारियो ने बताया कि सावन माह का समय चल रहा है। रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु तोपखाना होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचते है। खुले में लटका मटन-चिकन देखकर भक्तों की भावना आहत होती है। निगम की टीम ने सभी दुकानदारों को चार दिन पहले अपनी अपनी दुकानों पर मांस को बाहर दिखने पर रोक लगाने के लिए कहा था। साथ ही सभी को हिदायत भी दी थी कि कोई भी दुकानदार नॉनवेज दुकानों को खुलेआम नहीं चलाएगा। इसके बाद भी कई दुकानदार चिकन मटन को बाहर की और खुले में रख रहे थे। 

शनिवार को नगर निगम की टीम तोपखाना क्षेत्र में मांसाहार की दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। निगम की टीम की कार्रवाई रोकने के लिए पार्षद इमरान और फिरोज पठान सहित कई दुकानदार सामने आ गए और विरोध किया। दुकानदारों का विरोध देखते हुए निगम की टीम ने सभी दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। निगम की टीम ने कहा कि दुकान को कपड़े से कवर कर मांस को बाहर नहीं रखें। अगर रखा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें