फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: वंदे भारत ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवती के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से हुई शिनाख्त

Fri, 01 Dec 2023 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में प्रेमी जोड़े ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से युवती की शिनाख्त हुई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
प्रेमी युगल के क्षत-विक्षत शव ट्रेन ट्रेक पर मिले हैं। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में गुरुवार देर रात गुना के युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान उसके हाथ पर लिखे मोबाइलं नंबर से हुई। वहीं युवक की शिनाख्ती के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनो के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर उज्जैन भोपाल लाइन पर गुना के एक प्रेमी जोड़े ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों प्रेमी युगल जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमिका की शिनाख्त हो चुकी है, प्रेमी की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। मक्सी पुलिस के एसआई घनश्याम दास बैरागी ने बताया कि मृतिका की पहचान रश्मि पिता मुकेश साहू के रूप मे हुई है। जो मियाना गांव जिला गुना की रहने वाली थी और अपने परिजनों से कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि युवती के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था जिस पर फोन लगाने पर मृतिका की बहन ने फोन उठाया। मृतिका के कपड़े से उसकी बहन ने उसकी शिनाख्त की। वहीं युवक का शव क्षत विक्षत हो जाने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें