बिजली गिरने से दादी की मौत हो गई, जबकि पोती घायल हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन जिले में बारिश के दौरान शुक्रवार दोपहर बकरी चराने गई एक महिला और उसकी पोती पर बिजली गिर गई। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्रामीणजनों ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला और उसकी पोती को अस्पताल पहुंचाया।
मामले की जानकारी देते हुए नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड ग्राम नवाखेड़ा में रहने वाली कमलाबाई (40) व 13 वर्षीय बालिका कविता बकरी चराने गए हुए थे। तभी जूना निनोरा शिप्रा नदी के पास के जंगल में आकाशीय बिजली गिर गई। इससे कमलाबाई की मौत हो गई। जबकि उसकी पोती कविता गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल मे चल रहा है।
दो बच्चे झोपड़ी में रुके वरना वे भी हो जाते घटना के शिकार
बताया जाता है कि कमलाबाई और कविता के साथ दो बच्चे और बकरियां चराने गए हुए थे, लेकिन जब अचानक तेज पानी आने लगा तो 2 बच्चे एक झोपड़ी मैं ही रुक गए थे। इसी दौरान कमलाबाई और कविता अपनी बकरियों को लेकर गांव की ओर जाने लगे और तभी बिजली गिरने से हादसा हो गया।