फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: श्रावण मास में गढ़कालिका मंदिर को कुमकुम पूजा से दो लाख से ज्यादा की आय हुई, पिछले रिकॉर्ड टूटे

Sun, 03 Sep 2023 09:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर को सावन मास में कुमकुम पूजा से दो लाख रुपये से ज्यादा की आय हुई है। मंदिर में बीते वर्षों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।
विज्ञापन
गढ़कालिका मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरवगढ़ स्थित प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में इस बार समिति को कुमकुम पूजा से रिकॉडतोड़ दो लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। जिससे अब तक यहां हुए पूजन के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। 
विज्ञापन


मंदिर समिति के प्रबंधक मूलचंद जाटव ने बताया कि श्रावण व अधिकमास के दौरान सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गढ़कालिका के दरबार में मनोकामनाएं पूर्ण होने पर कुमकुम पूजा संपन्न कराई, जिसे शासकीय पुजारी महंत करिश्मानाथ द्वारा सम्पन्न करवाई गई। बताया जाता है कि श्रावण व अधिक मास में कुल 886 पूजन संपन्न हुई। जिससे मंदिर प्रबंध समिति को 2 लाख 21 हजार 500 रुपये की आय हुई है। मंदिर में समिति द्वारा कुमकुम पूजा के लिए 250 रुपये की शासकीय रसीद काटी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें