फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: होली और रंगपंचमी को लेकर पुलिस एक्शन में, रात भर चली काम्बिंग गश्त में 192 को लिया हिरासत में

Sun, 05 Mar 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बीती रात जिले भर के थानों में पुलिस ने काम्बिंग गश्त लगाई गई। यह गश्त रात से शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक चलती रही। पुलिस ने 192 लोगो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को कार्रवाई का उद्देश्य बताते अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली और रंगपंचमी पर्व को देखते हुए पुलिस ने गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार रात शहर के जिले के थानों की पुलिस ने एक साथ काम्बिंग गश्त की और गुंडे- बदमाशों सहित फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ की। रातभर की कार्रवाई में पुलिस ने 192 लोगो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर बीती रात जिले भर के थानों में पुलिस ने काम्बिंग गश्त लगाई गई। यह गश्त रात से शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक चलती रही। इस दौरान फरार वारंटी, निगरानीशुदा बदमाश, गुंडों और हिस्टीशीटरों सहित जिलाबदर बदमाशों की तलाशी की गई। पुलिस ने रातभर ऐसे बदमाशों के घरों पर जाकर उन्हें चेक किया और जो बदमाश घरों पर नहीं मिले उनके परिजनों से पूछताछ की और पता किया कि वो कहां गए हैं। रातभर गश्त के दौरान विभिन्न थानों में पुलिस ने कुल 192 लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया है। इस दौरान दो जिलाबदर बदमाश भी घर में पड़े मिले जिन्हें एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि अभी होली तक हर दिन इस तरह की धरपकड़ चलेगी। इधर पुलिस शराब के ठिकानों पर दबिश दे रही है और शराब दुकानों के आसपास की दुकानों पर बाहर ओटलों पर बैठकर शराबखोरी करने वालों की धरपकड़ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें