बाबा महाकाल के साथ होली खेलते पुजारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
श्री महांकाल मंदिर उज्जैन, श्री गणेश मंदिर खजराना और राजबाड़ा इंदौर में होलिका दहन दिनांक छह मार्च को होगा, वहीं, धुलेंडी दिनांक सात मार्च को और रंग पंचमी दिनांक 12 मार्च को मनाई जाएगी। यह निर्णय विद्वत परिषद ने लिया है। विद्वत परिषद की बैठक प्रदेश के इंदौर शहर में ही की गई।
विद्वत परिषद के आनंद शंकर व्यास, उज्जैन, आशीष त्रिवेदी महाकाल मंदिर उज्जैन, आचार्य विनायक पांडे शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इंदौर, महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज पंचकुईया, आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक विद्वत परिषद इंदौर, मोहन भट्ट मुख्य पुजारी गणेश मंदिर खजराना, दीपेश व्यास रणजीत हनुमान मंदिर, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर चैतन्य स्वरूप, संत दादू महाराज, गोपाल गुरूजी, अभिषेक पांडे, चंद्रभूषण व्यास गुरूजी, मित कश्यप, भगवताचार्य सुधांशु नागर महाराज गणेश धाम खजराना, पवन शर्मा हंशदास मठ, राजेंद्र शास्त्री सुदामानगर आदि संद, महात्मा, आचार्य, महामंडलेश्वर और अन्य पुजारियों ने सर्वानुमति से एक होकर यह निर्णय लिया है।