फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पति को चाय पिलाकर गई महिला का शव चंबल नदी में मिला, सुसाइड नोट में बताया-घर का सामान-चाबी कहां रखी है

Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चंबल नदी के नायन डेम के पास रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। जांच में पता चला है कि महिला तीन दिन से लापता थी। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने बताया है कि घर का सामान कहां-कहां रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले एक महिला का शव चंबल नदी में उतराता मिला है। वह लापता था, और दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने बताया है कि घर का सामान, रुपये, चाबी कहां-कहां रखे हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के नागदा का है। यहां की चंबल नदी के नायन डेम के पास रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिरलाग्राम पुलिस ने शव को निकालकर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। मगर इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। मृतका की शिनाख्ती मंजूकुंवर डोडिया पति मोरसिंह डोडिया निवासी टेलीफोन टॉवर के सामने के रूप में हुई है। करीब दो दिन पहले ही महिला की गुमशुदगी मंडी थाने में दर्ज हुई है। मामले में बिरलाग्राम पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। 

पति को चाय पिलाकर निकली
सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता तोमर ने बताया कि मृतका पति मोरसिंह को चाय पिलाकर घर से निकली। इस दौरान बेटा-बहू घर पर नहीं थे। तोमर के अनुसार मंजूकुंवर के लापता होने की शिकायत मंडी थाने में दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने घर की कौन सी सामग्री, चाबी व रुपए कहां रखे हैं। इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें