फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: विकास छोड़ देशहित के मुद्दे पर पहुंचा उज्जैन उत्तर का चुनाव, माया त्रिवेदी ने कही बड़ी बात

Sun, 05 Nov 2023 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी को वोट न देने की बात कही जा रही है। 
 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाने और महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें यह भरोसा दिला रहे हैं कि यदि वे इस बार विधायक बनते हैं तो क्षेत्र में वे सभी कार्य होंगे जो कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन उज्जैन उत्तर विधानसभा में चुनावी मुद्दा अब क्षेत्र का विकास नहीं बल्कि राष्ट्र और देशहित के मुद्दे तक पहुंच गया है। विधानसभा क्षेत्र में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी को वोट न देने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनो एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा ,है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी को वोट देने की अपील करने वाले युवक को एक अन्य व्यक्ति यह बात कह रहा है, कि आज से दो साल पहले कांग्रेस प्रत्याशी की उपस्थिति में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। क्या ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए इस ऑडियो  में टेली कॉलिंग करने वाले युवक से बात करने वाले एक अन्य व्यक्ति के द्वारा यह नौकरी छोड़ने के लिए राष्ट्रहित और देशहित की बात की भी कही गई है और बातों ही बातों में कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी को राष्ट्रद्रोही तक बता दिया गया है।

उज्जैन उत्तर विधानसभा में वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर जब कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि विधानसभा क्षेत्र में घटते जनाधार को देखकर भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के नए-नए षड्यंत्र कर रही है यह पार्टी महिला विरोधी है इनके द्वारा तो जिले की सातों विधानसभा में किसी भी महिला प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया और मेरे खिलाफ गलत और झूठा ऑडियो वायरल किया जा रहा है। माया त्रिवेदी ने यह भी कहा कि यह सब मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करने के साथ ही पुलिस को भी इसकी मय सबूत शिकायत की जा रही है, जिससे कि जो भी व्यक्ति इस तरह का झूठा ऑडियो वायरल कर रहा है और इस झूठे षड्यंत्र में जो भी शामिल है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें