फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: तीन दिन पहले बेटी की कैंसर से हुई थी मौत, अवसाद में पिता ने भी लगा ली फांसी

Sun, 08 Oct 2023 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपनी आठ साल की बेटी की मौत से अवसाद में था। बेटी की कैंसर से तीन दिन पहले ही मौत हुई थी। 
विज्ञापन
कायथा थाना क्षेत्र में बेटी की मौत से डिप्रेशन में आए पिता ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के कायथा के समीप ग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को अपने घर मे फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उसकी लाश मिली। जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को बरामद कर लिया गया है। मृतक की 8 साल की बेटी की तीन दिन पहले कैंसर से मौत हो गई थी, तभी से वह सदमे में था। 
विज्ञापन


कायथा थाना पुलिस ने बताया कि समीप के ग्राम भुंजीखेड़ी मे रहने वाले सोनू पिता कैलाश परमार ने शनिवार शाम को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब कमरे में देखा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जीजा हेमराज ने पुलिस को बताया कि सोनू की 8 वर्षीय बेटी खुशी कैंसर की ग्रसित थी और तीन दिन पहले बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद से ही वह सदमे में चल रहा था और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। घर में बेटी की मौत का मातम ही चल रहा था और एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के समय मृतक की पत्नी दूसरे कमरे में अन्य रिश्तेदारों के साथ बैठी हुई थी और जब वह सोनू के कमरे में गई तो उसे पति लटका मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें