उज्जैन के महिदपुर, महिदपुर रोड़, इंगोरिया, भाटपचलाना और खाचरौद आदि थाना क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों के गोदामों को निशाना बनाकर अनाज चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक बरगुंडा और उसके भाई को भेरूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ढाबे के पास से मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दोनों भाई लोडिंग पिकअप वाहनों में से गेहूं और सोयाबीन चोरी करते थे। दोनों को खाचरौद पुलिस के हवाले किया गया है। चोरों की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई...
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों के गोदामों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर भाइयों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।