फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में चोरों का धावा, सूने मकान से ले गए हजारों रुपये का सामान और आभूषण

Tue, 11 Apr 2023 04:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान और आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में दो सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। सोमवार को जब दोनों घरों के मालिक वापस लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि सोना प्रेम कम्पाउण्ड फायर ब्रिगेड के सामने आगर रोड पर रहने वाले राजेश पिता सूरज प्रसाद लंबे समय से शहर से बाहर गए थे। इस दौरान उनका घर करीब तीन महीने तक सूना पड़ा रहा। इस दौरान कोई अज्ञात बदमाश उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान चुरा ले गया। जब वे वापस आए तो उन्हें चोरी का पता चला।

घर पहुंची तो टूटा पड़ा था ताला, खुली पड़ी थी अलमारी...
एमपी नगर तिरूपति धाम कानीपुरा रोड पर रहने वाली माधवी पति दिलीप कुशवाह पिछले दिनों अपने रिश्तेदार के यहां शहर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने घर को सूना पाकर ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी चुरा लिए। जब माधवी अपने घर आई तो ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। चिमनगंज मंडी पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर वारदात करने वालों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें