फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: पुरानी रंजिश में पुरुष ही नहीं, महिला ने भी किया था डंडे और पाइप से हमला

Tue, 19 Dec 2023 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

हत्या के तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस हत्या के मामले का लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
महिला और पुरुष युवक को पीटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के बड़नगर में चार दिसंबर की रात को दो युवकों को करीब आधा दर्जन लोगों ने डंडे और लोहे की पाइप से बेरहमी से पिटाई की थी। इस घटना में एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी और एक अभी भी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


बता दें कि चार दिसंबर की रात को जुगार सिंह पिता श्याम राठौर 28 साल रात में अपने दोस्त रामेश्वर माली के साथ बड़नगर के खोप दरवाजा स्थित शराब दुकान पर गया था। वहां उसे कुछ युवक प्रियांक डोडिया, राजा कालिया, मनोज और श्रवण ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और लोहे की राड से हमला किया। घटनाक्रम में जुगार सिंह गंभीर घायल हो गया था। दोस्त रामेश्वर को मामूली चोट लगी थी। हमला करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में जुगार सिंह को उपचार के लिए बड़नगर से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उज्जैन पहुंचने से पहले उसकी रास्ते में मौत हो गई थी।

बड़नगर थाना प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि मामले में पोस्टमॉर्टम के बाद दोस्त रामेश्वर माली की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। जुगार सिंह की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। घटना वाले दिन दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया तो राकेश राज, इकबाल और प्रियांक सहित एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने जुगार सिंह सहित उसके दो दोस्तों पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और दो दोस्त घायल हो गए थे। फिलहाल, तीन आरोपियों राकेश राज, इकबाल और प्रियांक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन फरार बताए गए हैं, जिसमें महिला भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें