फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बडनगर में सट्टे का मामला, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा- प्रशासन का अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं

Wed, 18 Sep 2024 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बडनगर क्षेत्र में सट्टे का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा, प्रशासन का अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुरली मोरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में बडनगर के इंगोरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राम राजोटा के खेतों पर सटोरिए सट्टा पर्ची लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट किया है।

विज्ञापन


वहीं, पूर्व विधायक का कहना है कि मैंने 10 दिन पहले एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था और मैंने सभी अधिकारी को चेतावनी दी थी। बडनगर तहसील के अन्दर जुआ, सट्टा चल रहा है और गांजा और पाउडर बहुत बिक रहा है। इस अंकुश लगाया जाए।

उसके बाद मैंने इंगोरिया थाना प्रभारी को फ़ोन लगाया और बोला कि ये सट्टा ग्राम राजोटा में चल रहा है, आप इसको बंद करवाएं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। फिर गांव के लोग मेरे पास आए और उन्होंने मेरे को वीडियो दिया और उसके बाद मैंने को पत्रकार को वीडियो उपलब्थ करवाया और वीडियो वायरल होने के बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वैसे इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें