फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शराबबंदी के लिए शुरू हुई धरपकड़, दबिश देकर महिला सहित पांच लोगों को लिया हिरासत में

Wed, 02 Apr 2025 08:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में 1 अप्रैल से शराब विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध बिक्री रोकने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। महाकाल थाना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये की शराब जब्त की। रेस्टोरेंट संचालक भी गिरफ्तार हुआ, जांच अभियान जारी है। 

विज्ञापन
शराबबंदी के लिए शुरू हुई धरपकड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अप्रैल से शासन ने धार्मिक नगरी उज्जैन में शराब विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शराब की दुकानें और बीयर बार बंद हो चुके हैं। नियम को लागू करने के लिए पुलिस द्वारा अवैध तरीके से शराब विक्रय करने वाले तस्करों की धरपकड़ शुरू की गई है। बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को पकड़कर 40 हजार रुपये की शराब जब्त की है।

विज्ञापन




पुलिस ने शहर में शराब विक्रय प्रतिबंध लागू होने के साथ ही प्रवेश मार्गों व प्रमुख चौराहों पर चैकिंग अभियान भी शुरू किया है। महाकाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूखी माता मंदिर के आगे खेत की मेढ़ के पास दबिश देकर यहां से गोंसा भैरवगढ़ निवासी कमलाबाई पति पप्पू बंजारा को 38 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा पुलिस ने भूखी माता रोड, लालपुल रेलवे पटरी के पास और शिप्रा नदी के किनारे भी दबिश देकर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गोंसा निवासी रमेश पिता भुवान रैकवार, निकास चौराहा निवासी प्रिंस पिता देवीलाल यादव, मुल्लापुरा निवासी संदीप पिता बनेसिंह गेहलोत, भूखी माता चौराहा निवासी गणेश उर्फ गाना माली को गिरफ्तार कर कुल 404 क्वार्टर देशी शराब (कीमत 40 हजार रुपये) जब्त की गई है। संदीप गेहलोत के खिलाफ पहले से महाकाल थाना में चार आपराधिक रिकॅार्ड दर्ज हैं, जबकि गणेश माली के खिलाफ पूर्व से 8 आपराधिक रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व MLA गुर्जर का विधायक चौहान पर आरोप- नागदा को जिला बनाने के प्रयास की बजाय कर रहे गुमराह
विज्ञापन


शहर के प्रवेश मार्गों पर चैकिंग अभियान
दिनभर होटल-ढाबों पर तलाशी के बाद शाम को पुलिस ने शहर के प्रवेश मार्गों पर पाइंट लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। बाहर से शहर में कोई शराब लेकर ना आ सके, इसको लेकर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। नीलगंगा पुलिस का पाइंट चिंतामण बायपास मार्ग पर लगा था। जहां कई वाहन चालक चैकिंग देख भागते दिखाई दिए। प्रमुख रूप से पुलिस इंदौर-उज्जैन, देवास-उज्जैन, बड़नगर-उज्जैन, मक्सी-उज्जैन और आगर-उज्जैन मार्ग पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया था, ताकि शहर में शराब के साथ लोगों को प्रवेश करने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- शराबबंदी का असर काल भैरव पर नहीं, अब ऐसे लगाया जाएगा भोग, जानें क्यों चढ़ाई जाती है शराब? 

रेस्टोरेंट संचालक को किया गिरफ्तार
पंवासा थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि नगर निगम सीमा में शराब प्रतिबंधित किए जाने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर होटल-ढाबों, रेस्टोरेंट के साथ अवैध शराब का परिवहन करने वालों की तलाश में चैकिंग अभियान शुरू किया गया है। क्षेत्र में संचालित होने वाले ढाबों, रेस्टोरेंट, होटलों में चैकिंग की जा रही थी। एमपीईबी ग्रिड के पास शंकरपुर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पिलाने की खबर मिली। उपनिरीक्षक एम.एस. अलावा, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, ज्ञानेश द्विवेदी, आरक्षक बृजेन्द्र के साथ दबिश दी गई। शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग निकले। संचालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। टीम ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली तो वहां से देशी शराब के 53 क्वार्टर और 25 बीयर की केन बरामद हो गई। मामले में संचालक कुलदीप पिता अशोकसिंह बैस निवासी बजरंग कॉलोनी पंवासा को गिरफ्तार किया गया और अवैध शराब मामले में आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34 के साथ प्रतिबंध के बाद भी शराब परोसने पर धारा 36 का प्रकरण दर्ज किया गया। बरामद की गई शराब 7 हजार रुपये से अधिक कीमत की होना सामने आई है। 

दबिश देकर महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

 

दबिश देकर महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

 

आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें