फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर की दानपेटियों से निकल रहे अजीब खत, साली से शादी तो प्रेमिका से दूर जाने की फरियाद

Fri, 23 Jun 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंदिर की दान पेटियों से निकलने वाली फरियादों में कई श्रद्धालुओं ने अपनी नौकरी लगने, परीक्षा में पास होने, अपना मकान बनने, शादी होने, संतान होने, विदेश में नौकरी लगने के साथ ही प्रेम विवाह में सफल होने की मनोकामना बाबा महाकाल से की है।
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल में दानपेटियों से लोगों की फरियाद की चिट्ठियां मिल रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर की दानपेटियों से इन दिनों विदेशी करेंसी ही नहीं विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओ की मन्नतों की चिट्ठियां भी निकल रही हैं। इन चिट्ठियों में श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिखकर बाबा महाकाल तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में महाकाल लोक बनने के बाद लाखों श्रद्धालु उज्जैन आने लगे हैं। बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए देश भर से ही नहीं विश्व भर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या से महाकाल का खजाना तो भर ही रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को दिए जाने वाली भेंट के अतिरिक्त श्रद्धालु महाकाल मंदिर परिसर में लगी भेंट पेटियों में भी दानराशि डाल रहे हैं। इन्हीं पेटियों में अपनी मन्नतों की चिट्ठियां निकल रही हैं।

मंदिर की दान पेटियों से निकलने वाली फरियादों में कई श्रद्धालुओं ने अपनी नौकरी लगने, परीक्षा में पास होने, अपना मकान बनने, शादी होने, संतान होने, विदेश में नौकरी लगने के साथ ही प्रेम विवाह में सफल होने की मनोकामना बाबा महाकाल से की है। एक श्रद्धालु ने तो लिखा है महाकाल शादी तो हो गई लेकिन प्रेमिका से पीछा छुड़वा दो, वहीं कुछ श्रद्धालु यूपीएससी की परीक्षा मे पास करने की मनोकामनाओं की चिट्ठी महाकाल की इन दान पेटियों मे डाल गए हैं। 
विज्ञापन


दान पेटियों से निकल रही विदेशी करेंसी
महाकाल मंदिर में लगी दान पेटियों को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समय-समय पर खोला जाता है। इन दान पेटियों से भारतीय रुपयों के साथ विदेशी करेंसी भी बड़ी मात्रा में निकल रही है। जिनमें अमेरिकी डॉलर के साथ ही नेपाल, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, इराक के साथ ही अन्य देशों की करेंसी भी निकल रही है। महाकाल मंदिर दान पेटी की गणना प्रभारी गौरी जोशी ने बताया कि विदेशी करेंसियों को बैंक में जमा किया जाता है वहां से फिर बैंक द्वारा भारतीय मुद्रा के अनुसार रुपये महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के खाते में जमा कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें