फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाराणा प्रताप जयंती पर BJP विधायक बहादुर चौहान के मंच का बहिष्कार, राजपूत समाज ने MLA पर लगाया आरोप

Tue, 23 May 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बीजेपी विधायक को राजपूत समाज ने सबक सिखा ही दिया। जब मंच पर विधायक आए, तब राजपूत समाज का कोई भी व्यक्ति स्वागत करवाने नहीं पहुंचा। उसी दौरान बीजेपी विधायक को मंच छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विधायक को राजपूत समाज ने सिखाया सबक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप जयंती पर उज्जैन के महिदपुर में आयोजित शौर्य यात्रा में एक अनोखी घटना देखने को मिली। शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। स्वागत के क्रम में जैसे ही महिदपुर के बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान का मंच आया तो राजपूत समाज के लोगों ने विधायक के इस मंच का बहिष्कार कर दिया और जुलूस को विधायक बहादुर सिंह चौहान के मंच की और नहीं ले जाया गया।

विज्ञापन


इससे विधायक बहादुर सिंह चौहान नाराज हो गए और जुलूस का स्वागत करने की बजाय यहां से भाग गए। यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में सभी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक ने करणी सेना के आंदोलन के दौरान अपने अहंकार के कारण राजपूत समाज के लोगों पर भेदभाव कर प्रशासकीय ज्यादती करवाई थी, जिसके कारण आज पूरे क्षेत्र ही नहीं, अपितु प्रदेश स्तर पर राजपूत समाज इनका विरोध कर रहा है।

स्वागत करवाने कोई नहीं पहुंचा तो भाग गए विधायक...
इस यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अन्य बीजेपी नेताओं के मंचों पर राजपूत समाज के शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों ने सहजता से स्वागत करवाया। लेकिन जैसे ही विधायक का मंच आया तो सभी लोगों को विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा की गई ज्यादती याद आ गई। जब विधायक के मंच पर कोई भी स्वागत करवाने नहीं पहुंचा तो विधायक ने मंच से भागना ही उचित समझा। यात्रा के दौरान कुछ लोग नारे लगा रहे थे कि मामा कहना मान ले बोरिया बिस्तर बांध ले। इसके साथ ही कुछ लोगों ने मध्यप्रदेश का एक ही किंग जीवन सिंह जीवन सिंह के भी नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें