फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल से मिली युवक की चार दिन पुरानी लाश, पेड़ पर लटक रहा था बदबू वाला शव

Tue, 23 May 2023 03:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में चार दिन पुराना युवक का शव मिला है। मृतक के पास आधार कार्ड की फोटो कॉपी और महाकाल मंदिर का प्रसाद मिला है। आधार कार्ड पर पता मुम्बई का लिखा है। नाम स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, मुम्बई का टिकिट भी मिला है। 
विज्ञापन
चार दिन पुराना शव मिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-देवास मार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में पेड़ से एक युवक की लटकी हुई लाश मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को अस्पताल में रखवाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर रोड से अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि इंदौर रोड से देवास रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई है। सूचना पर नानाखेड़ा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना हो चुका था, जो गर्मी में धूप से पूरी तरह झुलस गया था। घटनास्थल पर काफी दुर्गंध फैली थी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और जिला अस्पताल भेजा।

 

जेब से मिला मुंबई का टिकट
मृतक के पास आधार कार्ड की फोटो कॉपी और महाकाल मंदिर का प्रसाद मिला है। आधार कार्ड पर पता मुम्बई का लिखा है। नाम स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, मुम्बई का टिकिट भी मिला है। आधार कार्ड के हिसाब से मृतक की उम्र 16 साल है। लेकिन मृतक 25 से 28 साल का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है।
विज्ञापन


भोपाल भेजा आधार कार्ड
पुलिस ने बताया कि मृतक का आधार कार्ड भोपाल भेजा जा रहा है। जहां से स्थिति स्पष्ट होगी। शिनाख्त होने और परिजनों का पता चलने पर मृतक के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें