फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बदमाश, आवाज देकर बुलाया बाहर और कर दी युवक की हत्या

Sat, 19 Jul 2025 07:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नागदा क्षेत्र में चार–पांच अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को घर से बाहर बुलाकर उस पर चाकू से हमला किया। व्यक्ति को घायल अवस्था में जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बिरलाग्राम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के नागदा के समीप स्थित एक गांव में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर पहुंचकर और युवक को आवाज देकर बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा

बिरलाग्राम थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम भगतपुरी निवासी 45 वर्षीय हुकुमसिंह रात लगभग 12 बजे अपने घर में बैठा था। इस दौरान चार–पांच लोग, जिनके चेहरों पर कपड़ा बंधा हुआ था, उसके घर पहुंचे और उसे नाम लेकर बाहर बुलाया। हुकुमसिंह बाहर आया तो कुछ देर बातचीत के बाद आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले के दौरान शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो हुकुमसिंह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो जिलों में पुलिस की गुंडई, युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि हुकुमसिंह आरोपियों को पहचानता था, लेकिन वे उन्हें नहीं जानते। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें