फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सावन की सवारी में नहीं होगी कोई चूक, रिहर्सल में दिखा पुलिस का दम

Sat, 19 Jul 2025 06:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस लाइन में विशेष रिहर्सल आयोजित की गई जिसमें भीड़ नियंत्रण, रस्सा संचालन, ड्रोन और CCTV निगरानी, आपातकालीन सेवाओं की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
महाकाल सवारी के लिए उज्जैन पुलिस ने की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकालेश्वर की पहली सवारी में हुई 50 मिनट की देरी के बाद उज्जैन पुलिस प्रशासन अब आगामी सवारियों के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और व्यवधानों को देखते हुए पुलिस लाइन में एक विशेष रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सवारी के सुचारू संचालन और समय पर मंदिर पहुंचने को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन


यह रिहर्सल एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल और आरआई रणजीत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मी स्वयं श्रद्धालुओं की भूमिका में नजर आए और बाबा महाकाल की पालकी तक पहुंचने का प्रयास किया। इसका मकसद भीड़ नियंत्रण और मार्ग की स्पष्टता का अभ्यास करना था।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से एक की मौत, कई घायल; छतरपुर से जबलपुर जा रही थी गाड़ी
विज्ञापन


एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि इस बार सावन की सवारी में श्रद्धालुओं की संख्या पहले से कहीं अधिक होने की संभावना है। ऐसे में पिछली सवारी में आई कमियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की गई है।

रिहर्सल में इन व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण
  • रस्सा संचालन का अभ्यास: श्रद्धालुओं को सवारी मार्ग से सुरक्षित दूरी पर रखने के लिए रस्सा पार्टी द्वारा सटीक ढंग से रस्सों के संचालन का पूर्वाभ्यास किया गया।
  • तकनीकी निगरानी: ड्रोन कैमरों से रीयल टाइम निगरानी, सीसीटीवी नेटवर्क की सक्रियता, वायरलेस संचार और कंट्रोल रूम की सतर्कता का सफल परीक्षण हुआ।
  • आपातकालीन सेवाएं तैनात: रिहर्सल के दौरान मेडिकल सहायता दल, दमकल वाहन, आपदा प्रबंधन इकाइयों और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की उपस्थिति और उनकी तत्परता की व्यावहारिक जांच की गई।
विज्ञापन

हाल ही में एसपी और एडीजी की मौजूदगी में मंदिर प्रशासन के साथ एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न केवल सवारी को समय पर और व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में है, बल्कि श्रद्धालुओं को महाकाल बाबा के दर्शन का संपूर्ण लाभ दिलाने की भी मंशा रखता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें