फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: घरेलू विवाद में युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हुई मौत, पत्नी, सास और ढाई साल की मासूम भी झुलसे

Thu, 07 May 2026 12:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नागदा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। आग की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
थाना बिरला ग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नागदा क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। गुस्से में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, सास और ढाई साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन


बिरला ग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के अनुसार घटना नागदा के वार्ड क्रमांक 26 स्थित इंद्रपुरी क्षेत्र की है। बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 19 वर्षीय अनिल ने खौफनाक कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: बोनस अंक विवाद में घिरी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा, हाईकोर्ट सख्त, बन सकती है नई मेरिट लिस्ट
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनिल ने पहले अपनी पत्नी तनु पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और इसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया। आग तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में पास में खेल रही ढाई साल की बच्ची दिशा भी आ गई। हादसे में पत्नी तनु, सास कालीबाई और मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को तत्काल जनसेवा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें