फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाइक सवार युवकों ने बस कंडक्टर सहित 4 पर किया प्राणघातक हमला, बारातियों ने महिलाओं और बच्चों को पीटा

Sun, 19 May 2024 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: इंदौर रोड पर बीती रात बाइक सवार युवकों ने बस कंडक्टर सहित 4 लोगों पर चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। जब कि महाकाल थाना क्षेत्र मे भी पटाखे फोड़ने से रोकने पर बारातियों ने महिलाओं और बच्चों को पीटा है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहला मामला थाना नानाखेड़ा का है, जिसमें पुलिस तूफान सिंह पिता गिरधारीलाल प्रजापति 45 वर्ष निवासी निनौरा इंदौर रोड बस कंडक्टर है। रात करीब 8.30 बजे तूफान सिंह निनौरा में बस से उतर रहा था। ड्राइवर ने बीच रोड पर बस रोक दी इस पर पीछे बाइक से आ रहे राज माली, निलेश माली, चंदन माली, विजय निवासी जयसिंहपुरा ने ड्रायवर को रास्ते में बस रोकने पर और साइड नहीं देने पर विवाद किया।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बाइक सवारों ने तूफान सहित रामप्रसाद पिता गिरधारीलाल, अमन पिता तूफान, रघु निवासी जूना निनौरा पर चाकुओं से प्राणघातक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में धारा 307 का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं कुत्ता बावड़ी अंबोदिया क्षेत्र में बारातियों द्वारा एक महिला के घर के सामने पटाखे चलाने से रोकने पर बारातियों ने महिलाओं सहित 4 लोगों को पीटकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि शांतिबाई पति रामसिंह बंजारा 45 वर्ष निवासी कुत्ता बावड़ी अंबोदिया के घर के सामने से बीती रात बारात निकल रही थी। बाराती उसके घर के सामने पटाखे चला रहे थे। शांतिबाई ने उन्हें पटाखे चलाने से रोका तो अर्जुन, सरदार, शिव, भीमसिंह, मुकेश, कल्लू ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई बेटी काजल, कविता और पति रामसिंह के साथ बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें