शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक अनैतिक काम करने और फिर विवाह का दबाव डालने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुछ दिनों पहले उज्जैन में रहने वाली महिला ने थाना नीलगंगा पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरव पिता प्रकाश नायक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उससे साथ अनैतिक कार्य किया। विवाह का दबाव डालने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी ने इसी प्रकार संबंध बनाए थे। इस पर थाना नीलगंगा में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
ये भी पढ़ें-
Deadly Cough Syrup: छिंदवाड़ा के और दो मासूमों ने तोड़ा दम, 'कोल्ड्रिफ' से अब तक 22 बच्चों की मौत
महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील द्वारा तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव पिता प्रकाश नायक उम्र 40 वर्ष निवासी वरूरुचि मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेजा गया।
तलाकशुदा है महिला
नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि महिला तलाकशुदा है और उज्जैन में ही प्राइवेट जॉब करती है, जबकि आरोपी गौरव नायक प्रॉपर्टी का काम करता है और उसका उस क्षेत्र में आना-जाना था। इसी दौरान महिला गौरव के संपर्क में आई और फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अनैतिक काम किया।