फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: होने वाला था ड्रॉप बॉल मैच, फिर कुछ ऐसा हुआ कि खिलाड़ी पहुंच गए अस्पताल, जानिए क्या है मामला

Sun, 23 Mar 2025 10:44 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में भाषण कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान मधुमक्खियों का झुंड ने  खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों पर हमला कर दिया। इसके बाद ड्रॉप बॉल मैच का आयोजन रोक दिया गया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को पहुंचाया गया अस्पताल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की अमेच्योर ड्रॉप बॉल मैच होने वाला था, जिसे लेकर कोच ही नहीं बल्कि खिलाड़ी भी ग्राउंड में पहुंच चुके थे। लेकिन, इस दौरान कुछ ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ कि अचानक इस प्रतियोगिता में शामिल सभी लोगों को भागना पड़ा। सभी ने अपने आप को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन यहां हुए मधुमक्खियों के हमले के कारण मुंबई और उज्जैन के आठ खिलाड़ी व कोच घायल हो गए, जिन्हें बड़नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे जब मंचीय कार्यक्रम चल रहा था, तभी भाषण के दौरान कार्यक्रम स्थल के पीछे से मधुमक्खियों का झुंड आया और वहां उपस्थित खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में भगदड़ मच गई, जिससे कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा।

ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार


भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान अचानक यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि स्कूल के पीछे एक पेड़ पर वर्षों से मधुमक्खियों का छत्ता था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कुछ धुआं हुआ, तो मधुमक्खियां छत्ते से उड़कर कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंच गईं और वहां उपस्थित लोगों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


मधुमक्खियों के हमले में कोच सुनील लीलाराम (मुंबई), खिलाड़ी दीपक मक्कर (मुंबई), राज सिंह संधू (मुंबई), पूजा राठौर (उज्जैन), मनस्वी थाना (मुंबई), रानी चौधरी (मुंबई) व अन्य दो खिलाड़ी घायल हो गए। जिन्हें शासकीय चिकित्सालय बड़नगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज  चल रहा है।   

ये भी पढ़ें:  भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता का आयोजन
उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर के सीएम राइज स्कूल में शनिवार से 26 टीमों के खिलाड़ी ड्रॉप बॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन, इस प्रतियोगिता के दौरान कोई भी मैच खेला जाता, इससे पहले ही कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से कुछ देर के लिए स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया क्योंकि मधुमक्खियों से बचने के लिए खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कार्यक्रम में शामिल अतिथि और अन्य लोग भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गर्मी आते ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, नगर निगम को कुएं बावड़ी से आस

विधायक पहुंचे अस्पताल, खिलाड़ियों का हाल-चाल जाना
जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय विधायक जितेंद्र पंड्या स्कूल में ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को बुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों को अच्छे से अच्छा इलाज करने की हिदायत देने के साथ ही घायल खिलाड़ियों और कोच से भी बात की। 

 

 


ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें