फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकालेश्वर के दर्शन के लिए नहीं लगेंगी लंबी लाइन, वीआईपी दर्शन में होगा बदलाव

Fri, 12 Nov 2021 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल - फोटो : Mahakal Mandir FB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की दर्शन व्यवस्था बदल गई है। नई व्यवस्था में श्रद्धालुओं को आसान दर्शन होंगे। ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा। लाइन भी लंबी नहीं होगी। भस्मारती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर 1,500 किया गया है। 
विज्ञापन


शीघ्र दर्शन यानी वीआईपी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी गई है। अब शीघ्र दर्शन का पास महाकाल मंदिर के ऐप के साथ-साथ वेबसाइट पर मिल जाएंगे। 250 रुपए की फीस भी ऑनलाइन दी जा सकेगी। मोबाइल पर एसएमएस आएगा और इसे दिखाकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा। महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 पर शीघ्र दर्शन काउंटर लेना होता था। इससे लाइन भी लंबी हो जाती थी। ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा, जो अब तक मंदिर के काउंटर और प्रोटोकॉल कार्यालय से होता था। 

भस्मारती व्यवस्था बदलेगी
भस्मारती में भाग लेने वालों की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर 1,500 किया गया है। महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि पुजारी, पुरोहित, ऑनलाइन, ऑफलाइन और प्रोटोकॉल से मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था को उसी अनुपात में बढ़ाया जाएगा। ऑफलाइन की संख्या भी बढ़ेगी ताकि आम श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। अब तक साफ नहीं है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन का अनुपात क्या रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें