फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: इंदौर में घर-घर से कचरे के साथ कलेक्ट होगा यूज्ड ऑयल, 15 रुपए किलो की दर से होगा ऑनलाइन पेमेंट

Fri, 12 Nov 2021 02:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम ने घर-घर से जला हुआ खाद्य तेल एकत्रित करने और उसे खरीदने के लिए एक निजी एजेंसी से करार किया है। इसके तहत घर-घर से एकत्रित तेल के बदले में 15 रुपए प्रति किलो की दर से ऑनलाइन भुगतान भी किया जाएगा।  
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम की कमिश्नर प्रतिभा पाल और कंपनी के बीच एमओयू पर साइन हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में स्वच्छता की मिसाल बन चुके इंदौर नगर निगम ने नागरिकों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिए अनूठी पहल की है। इंदौर नगर निगम ने शुक्रवार को एमजी रिन्युएबल एनर्जी एलएलपी के साथ करार किया है। इसके तहत कंपनी शहर में घर-घर जाकर इस्तेमाल किया हुआ तेल खरीदेगी। ऐसा करार करने वाला इंदौर देश का पहला नगर निगम बन गया है। 
विज्ञापन


इंदौर नगर निगम की कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बताया कि नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एमजी रिन्युएबल एनर्जी के सात करार किया गया है। इसके तहत इस्तेमाल किए हुए तेल यानी यूज्ड कुकिंग ऑयल से होने वाले नुकसानों की जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही घर-घर जाकर एजेंसी यूज्ड ऑयल खरीदेगी। वजन, मात्रा व कीमत अनुसार ऑनलाइन पेमेंट भी किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल, एमजी रिन्युएबल एनर्जी के विजय ओसवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ऑयल कलेक्शन का प्लान बनेगा
इंदौर नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि करार के तहत शहर की विभिन्न बहुमंजिला इमारतों, सोसायटियों, कोऑपरेटिव सोसायटियों के बीच जले हुए या इस्तेमाल हो चुके तेल के नुकसानों की जानकारी दी जाएगी। रहवासी संघों के साथ मिलकर यूज्ड ऑयल कलेक्शन का प्लान बनाया जाएगा। ताकि रहवासियों की ओर से कलेक्ट किया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल समय पर उठाया जा सके। एमजी रिन्युएबल एनर्जी एलएलपी कलेक्शन के लिए ड्रम उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन


नगर निगम को भी होगी कमाई
योजना के मुताबिक एमजी रिन्युएबल एनर्जी एलएलपी विभिन्न जगहों से 15 रुपए प्रतिकिलो की दर से तेल खरीदेगी। तेल का वजन स्पॉट पर होगा। रसीद दी जाएगी। मात्रा और कीमत भी उस पर लिखी होगी। हर महीने इसका ऑनलाइन भुगतान होगा। विभिन्न रहवासी संगठनों से खरीदे यूज्ड कुकिंग ऑयल से बायोडीजल बनाया जाएगा। इस करार के तहत एजेंसी हर महीने निश्चित राशि का भुगतान भी करेगी।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें