फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: बकरी चुराई तो कर दी हत्या, बकरी के बच्चे के शव के साथ ही गाड़ दिया जमीन में

Sun, 26 Dec 2021 06:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के ग्राम रूपाखेड़ी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया। शक न हो इसलिए शव के पास ही बकरी के बच्चे का शव भी गाड़ा। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को बकरी चुराना भारी पड़ गया। बकरी मालिक ने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश पास ही गड्ढा खोदकर गाड़ दी। मामले को दबाने के लिए आरोपियों ने बकरी का एक मृत मेमना भी गाड़ दिया। हालांकि पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र में ग्राम रूपाखेड़ी है। चिरड़ी गांव में रहने वाला राजाराम पिता कालूसिंह मोगिया 21 दिसंबर से लापता था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।  पुलिस इसकी जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि राजाराम की दो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है और शव को जमीन में गाड़ दिया है।

पुलिस ने शंका के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करना कुबूल किया। आरोपियों के नाम रमेश पिता प्रेमसिंह व सरदार पिता भेरूजी है। आरोपी सरदार रमेश का साढू है। घटना के पीछे बकरी चुराने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि राजाराम ने कुछ दिन पहले रूपाखेड़ी निवासी रमेश की बकरी चुरा ली थी। इसके चलते रमेश का उससे विवाद हुआ था। जब विवाद बढ़ा तो रमेश ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर राजाराम की हत्या कर दी। किसी को पता न चले इसके लिए घर के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और शव गाड़ दिया। इसके साथ ही बकरी के बच्चे का शव भी गाड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव निकाला। राजाराम के शव के साथ ही बकरी के बच्चे का शव भी मिला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें