फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विक्रमोत्सव पर आचार संहिता का साया, शिव ज्योति अर्पणम और विक्रम नाट्य समारोह समेत अन्य आयोजन होंगे

Sun, 17 Mar 2024 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

9 अप्रैल को उज्जयिनी के गौरव दिवस और नव संवत्सर के शुभारंभ दिवस गुड़ी पड़वा पर महाकाल शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस साल 25 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है।  
विज्ञापन
इस बार 25 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने नियमों का पालन करवाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम 5 बजे से ही सार्वजनिक और निजी स्थान पर लगे राजनीतिक होर्डिंग बैनर हटवाने के साथ देर शाम से चेक पोस्ट पर सर्चिंग भी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आचार संहिता में इस बार कई तीज त्योहार आने वाले हैं। इन सबके बीच शहर में 40 दिवसीय विक्रमोत्सव भी जारी है। इस आयोजन में आने वाले दिनों में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, विक्रम नाट्य समारोह और महाकाल शिव ज्योति अर्पणम जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने हैं, जिन पर आचार संहिता का असर साफतौर पर दिखाई देगा। 

विज्ञापन


कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन ठीक ढंग से किया जाए इसके प्रतिबंधात्मक आदेश दे दिए गए हैं। आचार संहिता का असर आने वाले त्योहार पंचक्रोशी यात्रा, होली, रंगपंचमी और ईद के साथ उज्जैन में चल रहे विक्रमोत्सव के आयोजन पर भी देखा जाएगा। इन आयोजनों में किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। याद रहे कि इसके पहले होने वाले विक्रमोत्सव और महाकाल शिव ज्योति अर्पणम जैसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए शहर के सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाता था। लाखों दीपक प्रज्जवलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए जाते थे, लेकिन इस बार आचार संहिता के पालन में राजनीतिक पार्टियों को ऐसे आयोजनों से दूर रखा जाएगा। 

 25 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य
9 अप्रैल को उज्जयिनी के गौरव दिवस और नव संवत्सर के शुभारंभ दिवस गुड़ी पड़वा पर महाकाल शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस साल 25 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन हर वर्ष की तरह सफल रहे इसीलिए पिछले एक महीने से इसकी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें