फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बेटे की मौत से दुखी मां ने क्षिप्रा नदी में लगाई छलांग, ब्रेन हेमरेज से गई थी पुत्र की जान

Sat, 16 Mar 2024 10:39 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महिला के बेटे की चार दिन पहले ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई थी। इससे वह दुखी थी और मरने की रट लगाए हुए थी। शनिवार सुबह वह घर से निकली और नदी में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बेटे  के निधन से दुखी मां ने शनिवार तड़के क्षिप्रा नदी के छोटे पुल पर पहुंच छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद महिला का शव नदी से बरामद किया गया।  

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 6.30 बजे क्षिप्रा नदी के छोटे पुल से वृद्ध महिला के छलांग लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। करीब एक घंटे बाद महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया।

 इधर, भाटगली में रहने वाला परिहार परिवार अपनी मां मंगला पति प्रदीप परिहार (55) के अलसुबह लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिये कोतवाली थाने पहुंचा। इस दौरान सूचना मिली कि क्षिप्रा नदी से एक वृद्ध महिला का शव मिला है। परिजन रामघाट पहुंचे तो उन्होने मृतक महिला की पहचान मंगला परिहार के रूप में कर ली। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जहां परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले परिवार में देवेन्द्र परिहार की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई थी। इससे दुखी मां मंगला परिहार का दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। वह मरने की रट लगाए हुए थी। परिवार उनकी निगरानी कर रहा था। गुरुवार को देवेन्द्र का तीसरा किया था, इस बीच अलसुबह मंगला परिहार लापता हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें