फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गेहूं की फसल निकालने के दौरान हुई चूक, थ्रेसर मशीन में घुसा युवक, अस्पताल में मौत

Sat, 16 Mar 2024 09:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मशीन में जाने से युवक के एक पैर का हिस्सा घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया था। बाद में कटर मशीन से थ्रेशर मशीन को काटकर युवक को बाहर निकालकर जीरापुर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर क्षेत्र में गेहूं की फसल निकालने के दौरान एक युवक थ्रेशर में चला गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई, हादसा गुर्जरखेड़ी गांव में हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जीरापुर थाना क्षेत्र के गुर्जरखेड़ी गांव में 21 वर्षीय हेमराज दांगी अपने चाचा के खेत में बीती रात थ्रेशर मशीन से गेहूं की फसल निकाल रहा था। अचानक पैर फिसलने से हेमराज थ्रेशर मशीन के अंदर चला गया। उसका आधा शरीर मशीन के अंदर फंस गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया।

लेकिन, बुरी तरह मशीन में फंसे होने के कारण युवक को  निकालना संभव नहीं हो सका। मशीन में जाने से युवक के एक पैर का हिस्सा घुटने के ऊपर से कटकर अलग हो गया था। बाद में कटर मशीन से थ्रेशर मशीन को काटकर युवक को बाहर निकालकर जीरापुर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिलते ही जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें