आवेदन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन जिले के बड़नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने खुद ही एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक महिला उज्जैन जिले के बड़नगर की रहने वाली है। उसने उज्जैन पहुंचकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। इसमें बताया है सुनील से 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह मारपीट करता था। पति ने मायके में मेरे भाई के साथ भी मारपीट की। माता-पिता से अपशब्द कहे। इसके बाद माता-पिता ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। बाद में पति ने फोन कर माफी मांगी और राजकोट आने का कहा। मैं वहां पहुंच गई। इसके बाद पति ने तीन दिन तक साथ रखा और तलाक की बात कही। इस दौरान मेरे अश्लील वीडियो बना लिए। मारपीट की और रुपये की मांग करने लगा। मेरी तीन साल की बच्ची के साथ मुझे एक कमरे में बंद कर रखा। मकान मालिक ने मुझे छुड़वाया। फिर बड़नगर पहुंची और उज्जैन आकर एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि उसका पति कोई काम नहीं करता है। दिनभर घर पर रहता है और मुझसे रुपये कमाने को कहता है। मारपीट करता है। सास भी साथ देती है। दो साल पहले भी इसी तरह प्रताड़ित किया था। इसकी शिकायत इंगोरिया थाने में की थी। बाद में यह सोचकर समझौता किया था कि सुधर जाएगा लेकिन अब फिर परेशान करने लगा। मेरे अश्लील वीडियो बना लिए हैं और वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस आवेदन की जांच कर रही है।