फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्सएप पर उगला जहर: उज्जैन में सरकारी शिक्षक ने लिखा- मुस्लिमों से ही खरीदें सामान, भगवा आतंकियों का यही पक्का इलाज

Sat, 23 Apr 2022 01:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने वॉट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट की है। मुस्लिमों से कहा कि सभी सामान मुस्लिमों से खरीदें। भगवा को आतंकी बताया। जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत हुई तो उन्होंने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चल रहे घटनाक्रमों के बाद उज्जैन जिले के एक शिक्षक ने विवादित और भड़काऊ पोस्ट कर दी। इस पोस्ट में मुस्लिमों से आग्रह किया कि वे सिर्फ मुस्लिमों से ही सामान खरीदें। भगवा को आतंकी तक कह दिया। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले के मालीखेड़ी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिलावर खान ने जनशिक्षा केंद्र से जुड़े शिक्षकों के वॉट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट की थी। इसके बाद से यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिन पहले यह पोस्ट की गई थी जिसमें सभी कार्य मुस्लिमों से करवाने का आग्रह किया गया था। पोस्ट में लिखा था कि सभी मुस्लिम भाई और बहनों से गुज़ारिश है कि अपने परिवार की एक मीटिंग करके ये जरूर करें बाजार से सिर्फ मुस्लिम से सामान खरीदें चाहे वो महंगा क्यों न दे और काम भी मुस्लिमों से करवाएं। सभी चीजों के लिए मुस्लिम व्यापारी को चुनिए। ऐसा करने से एक साल में ही आपका देश डिक्लेयर सेक्युलर हो जाएगा। भगवा आतंकियों का यही पक्का इलाज है।

यह पोस्ट जनशिक्षा केंद्र से जुड़े शिक्षकों के जेएसके बिड़वान (JSK BIDWAN) नाम के वाट्सएप ग्रुप में वायरल की गई थी। इस मैसेज की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। डीईओ ने कहा कि अभी तक शिक्षक की ओर से जवाब नहीं आया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिहाद और इस्लाम भरा है मानसिकता में
इधर इस मामले में महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भगवा को आतंकी कहने वाले शिक्षक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षक के नाते उन्हें सदाचारी होना चाहिए था। इनकी मानसिकता में जिहाद और इस्लाम भरी हुई है। इनकी मानसिकता जिहादी रहेगी। इन्होंने जो भगवाधारियों को आतंकी कहा है, भगवा त्याग का प्रतीक है इसलिए तुम इस देश में हो। जिस दिन भगवाधारियों ने अपनी विचारधारा बदल दी इस देश में कोई भी नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें