फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: फिर दो नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, छिंदवाड़ा और मोहगांव में सामने आई वारदात, घर और बाजार सुरक्षित नहीं

Sun, 26 Feb 2023 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पहली वारदात छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाने के ग्राम कबाड़िया की है और दूसरी मोहगांव की है। दोनों जगहों पर नाबालिगों को दरिंदों ने शिकार बनाया है। दोनों ही वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब छिंदवाड़ा में महिला सुरक्षा के सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा और मोहगांव में दो नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला हिंसा के मामले में मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा अव्वल हो गया है। यहां लड़कियां महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं, न तो बाजार में और न ही स्कूल में! छिंदवाड़ा में महिलाएं हर जगह गंदी नजरों और दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। बीते दिन फिर दो बलात्कार की एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज की गई हैं। एक अनुमान के मुताबिक, छिंदवाड़ा में हर दिन बलात्कार और छेड़छाड़ की एक शिकायत दर्ज की जाती हैं। बहरहाल, श्याम टॉकीज क्षेत्र से एक नाबालिग को अपहृत कर उससे दुष्कर्म करने की वारदात अभी सुर्खियों में ही थी। अब फिर दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं।

विज्ञापन


पहली वारदात शहर मुख्यालय के कुंडीपुरा थाने के ग्राम कबाड़िया की है। वहीं, दूसरी वारदात मोहगांव की है। दोनों जगहों पर नाबालिगों को दरिंदों ने शिकार बनाया है। दोनों ही वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र 25 से तीस साल के बीच की है। पुलिस ने इन आरोपों पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन अब छिंदवाड़ा में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पहली वारदात में मंडी गार्ड ने नाबालिग को बनाया अपना शिकार
बलात्कार का मामला पहला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग को कुसमैली मंडी में गार्ड का काम करने वाले युवक ने अपना शिकार बनाया। कुंडीपुरा पुलिस ने बताया कि चांदामेटा निवासी मुकेश बंदेवार (28) कुसमैली कृषि उपज मंडी में बतौर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। वह अपने जीजा के घर ही रहता है। गत 21 फरवरी के दिन आरोपी मुकेश ने इसी गांव में रहने वाली 13 साल की एक नाबालिग को जबरन अपहृत किया। फिर उसके घर के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर 22 फरवरी के दिन वारदात की शिकायत थाने में लिखित रूप से दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी मुकेश बंदेवार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 
दूसरी वारदात में आरोपी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म
दूसरी घटना संतरांचल के मोहगांव थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी ने घर में घुसकर न सिर्फ उससे दुष्कर्म किया, बल्कि उसे अपहृत कर अपने साथ ले गया। बाद में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहगांव पुलिस ने बताया कि मोहगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो गत दिनों अपने घर में थी। उसी वक्त पांदुर्णा नांदनवाड़ी निवासी देव उईके (22) नामक युवक उसके घर में घुस आया। फिर उसे शादी का प्रलोभन देकर उससे दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे अपहृत कर अपने साथ ले गया।

बाद में पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर देव उईके के खिलाफ धारा 363, 366-ए, 376, 450 भादंवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें