फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो का सच: कलेक्टर ने रोका था शिवराज को किसी एसपीजी वाले ने नहीं, मोदी की फोटो फ्रेम का कोई लेना-देना नहीं

Wed, 17 Nov 2021 03:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर एसपीजी जवान शिवराज को रोक रहा है। सच तो यह है कि भोपाल कलेक्टर ने उन्हें रोका था। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो का वह हिस्सा जिसमें शिवराज को कोई रोकता दिख रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में थे। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी की फोटो फ्रेम में आ रहे थे, इसलिए एसपीजी के जवान ने शिवराज को रोक दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी इस पर कमेंट करते हुए वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन




सच क्या है
दरअसल, जो अधिकारी मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ते दिख रहा है, वह भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया हैं। वायरल वीडियो में साफ है कि वे शिवराज को रोकते हैं और कुछ बताते हैं। 

कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर किया तो लिखा कि नए भारत में मुख्यमंत्री का अपमान चिंताजनक है। मोदी जी, इस्तीफ़ा चाहिये…ले लो, पर यूं अपमानित तो मत करो। जवाब में भाजपा नेताओं ने इस पर हमला बोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें