फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास की बेटी रूपहले पर्दे पर: आईटी की जॉब छोड़ चुनी एक्टिंग, पहली ही फिल्म में मिला लीड रोल, 19 नवंबर को रिलीज होगी तेलगु फिल्म ''उरुखी उथारना''

Wed, 17 Nov 2021 02:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में जन्मी दीपाली अब तेलगु फिल्म में नजर आएंगी। उन्हें पहली ही फिल्म में लीड रोल मिला है। आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ दीपाली ने अभिनय का क्षेत्र चुना।
विज्ञापन
दीपाली शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर युवाओं का सपना होता है कि अच्छी पढ़ाई करके अच्छी जॉब करें। ऐसा करते भी हैं मगर हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसी प्रतिभा से जिसने पढ़ाई भी की, अच्छी जॉब भी मिली लेकिन मन नहीं भरा। ख्वाब था अभिनय का, तो कदम भी उधर ही बढ़े। आईटी इंडस्ट्री की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर रूपहले पर्दे पर किस्मत आजमाने निकल पड़ीं और पहली ही फिल्म में लीड रोल मिल गया।
विज्ञापन


मालवा की धरा से सिनेमा की स्क्रीन तक पहुंचने वाली इस कलाकार का नाम है दीपाली शर्मा। वह मध्यप्रदेश के देवास जिले के छोटे-से गांव बक्सूपिपल्या की निवासी है। पिता डॉ. दिनेश शर्मा पेशे से चिकित्सक हैं। देवास जिले के सतवास अस्पताल में पदस्थ हैं। दीपाली ने शुरुआती पढ़ाई के बाद इंदौर का रुख किया। परिवार के साथ वहीं रहने लगीं। इंजीनियरिंग की और पुणे में आईटी कंपनी में नौकरी करने लगी। मन अभिनय की ओर था, इसलिए नौकरी छोड़ एक्टिंग में जुट गईं। 2017 में एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और दो वर्षों तक सीरियल, एलबम और एड में एक्टिंग करने के बाद बड़ी छलांग लगाते हुए टॉलीवुड में कदम रखा। पहले ही प्रयास में उसे तेलगु फिल्म 'उरूखी उथारना'' में लीड रोल मिला। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी और 88 थिएटर्स में एक साथ दिखाई जाएगी। रिलीज के बाद यह फिल्म हिंदी में डब की जाएगी।

कंप्यूटर साइंस में बीई किया तो शास्त्रीय नृत्य भी सीखा
देवास जिले के बक्सुपिपल्या की दीपाली शर्मा का परिवार अब इंदौर में रहता है। दीपाली ने कॉलेज शिक्षा के दौरान शास्त्रीय नृत्य भी सीखना शुरू किया। जयपुर घराने के नाट्य सम्राट दुर्गाप्रसाद के शिष्य दिग्विजयसिंह राठौड़ व दीपिका राठौड़ की श्री विद्या डांस एंड म्यूजिक एकेडमी ज्वाइन करते हुए नृत्य की शिक्षा ली। दीपाली बताती हैं कि 2017 में एक्रोपॉलिस कॉलेज इंदौर से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग पूरी की। पुणे में जॉब करने लगी। इसी बीच नृत्य गुरुओं ने दीपाली के मन की बात जानी और एक्टिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का सुझाव दिया। गुरुओं ने ही दीपाली के पिता डॉ. दिनेश शर्मा और माता आशा शर्मा से मिलकर एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही जिसे उन्होंने स्वीकार किया। बेटी को मुंबई भेजा। यहां संभावनाएं तलाशना शुरू की। धीरे-धीरे सफलता मिलती गई। पहले उन्हें एड फिल्मों, एलबम और सीरियल्स में काम करने के मौका मिला। 
विज्ञापन


लव स्टोरी पर बनी है फिल्म, 19 को होगी रिलीज
दीपाली अपने लिए वह मुकाम तलाश रही थी जहां से उसे अभिनेत्री का दर्जा मिल सके और रूपहले पर्दे पर उसका अभिनय नजर आए। 2019 में यह तलाश खत्म हुई। 2019 में टॉलीवुड की फिल्म के लिए ऑडिशन हो रहे थे तो दीपाली ने भी उसमें भाग लिया और उसका चयन हो गया। दीपाली को फिल्म में लीड रोल का ऑफर मिला। शूटिंग पूरी हुई लॉकडाउन लग गया। इसकी वजह से फिल्म टल गई। अब 19 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसका प्रीमियर शो 17 नवंबर को होगा। फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है। यह पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर बनी हुई है। हीरो का लीड रोल हैदराबाद के नरेंद्र ने किया है। दीपाली बताती हैं कि उनकी दो और फिल्में जिसमें वे लीड रोल निभा रही हैं, जल्द ही आने वाली हैं। इसके साथ ही दीपाली ''मेरी डोली मेरे अंगना'' सीरियल में पैरेलल लीड कर रहीं हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें