फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: इन्दौर इच्छापुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, झांझर डैम के पास गाड़ी गिरने से दो किसानों और ड्राइवर की मौत

Tue, 03 Jan 2023 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

इंदौर इछापुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। जबकि तीन किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कानूनी कार्रवाई और पीएम के बाद दोनों किसानों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पीड़ित के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर इछापुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि तीन किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के ग्राम चामटी निवासी किसान रोजाना की तरह सब्जी मंडी बुरहानपुर में सब्जी बेचने गए थे। मंगलवार सुबह तड़के, गुरुदास हुकमचंद और भगवान भाई और चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झांझर डैम के पास चोरा नाला पुलिया के ऊपर से गाड़ी गिरी, जिसमें तीन किसान घायल हुए और दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंदौर इच्छापुर हाइवे पर तड़के तीन बजे ग्राम चमाटी तहसील पंधाना की ओर से सब्जी लेकर आ रहे किसानों की मिनीडोर पलटकर नाले में गिर गई। इसमें दो किसानों और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि चार किसान घायल हुए हैं। ड्राइवर बाहर का होने से उसका नाम पता नहीं चल पाया। एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार कर रवाना कर दिया गया है।

निमाड़ क्षेत्र के किसान बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आते हैं। देर रात एक कंपनी के निजी मिनीडोर वाहन में किसान सब्जी लेकर बुरहानपुर आ रहे थे, तभी तड़के तीन बजे झांझर डैम के पास चोरा नाला पुलिया पर यह हादसा हुआ है। वाहन पुलिया से नीचे जा गिरा जिसमें चार किसान घायल हो गए, जबकि दो किसान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ठाकुर हेमंत सिंह बैस, मंडी व्यापारी शेख मेहमूद, नीलाचंद महाजन, आरिफ, जफर मोहम्मद, गजानन महाजन अस्पताल पहुंचे। किसानों के साथ मौजूद अन्य परिचितों से चर्चा कर मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन किसानों की दुर्घटना में मौत हुई है  उनमें ताराचंद रसीदपुरा, भगवान भाई चमाटी व ड्रायवर शामिल है। घायलो में प्रकाश लोधा चमाटी, लोकेश बैमाल चमाटी, मुकेश कालु चमाटी, गुरूदास हुकुमचंद चमाटी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें