इंदौर से दिल्ली की यात्रा करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। ट्रेनों में दो महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है। महाकाल लोक के शुभारंभ के बाद टिकट का यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। अभी इंदौर से दिल्ली के लिए 8 ट्रेन चल रही हैं। इनमें से 5 उज्जैन होकर जाती हैं। 5 में से भी सिर्फ 2 ही नियमित हैं बाकी एक ट्रेन सोमवार, एक गुरुवार और एक शनिवार और रविवार को चलती है। नए साल के अवसर पर अमर उजाला के रिपोर्टर ने ट्रेन में इंदौर से दिल्ली का सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत की और जाना कि क्या हैं महाकाल लोक बनने के बाद इंदौर से दिल्ली के रूट पर ट्रैवलिंग के हाल।
दोनों नियमित ट्रेन में 2 महीने की वेटिंग
इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस दोनों नियमित चलती हैं और दोनों ही ट्रेनों में 28 फ़रवरी तक सीट उपलब्ध नहीं है।
5 लाख लोगों ने कए दर्शन
नए साल पर 5 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए। हमारी पूरी कोशिश रही की लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए। इस तरह से व्यवस्था की गई थी की लोगों को एक से डेढ़ घंटे के बीच में ही दर्शन करने को मिल जाएं।
- आशीष सिंह,कलेक्टर
परिवार हुआ परेशान
ट्रेन में जगह न होने से पूरा परिवार परेशान होता रहा। प्रशासन को अब यहां पर नई ट्रेन की व्यवस्था करना चाहिए। देशभर से महाकाल आने वाले लोगों की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है ऐसे में ट्रेन और बसों को बढ़ाना होगा।
- अभय बाथम
दूसरी जगह भी काम से न जा सके
नए साल पर ट्रेन में इतनी भीड़ थी की जिन लोगों को दूसरे शहरों में जाना था वह भी अपने काम से नहीं जा सके। हालांकि अब यह हाल सालभर ही रहने लगे हैं। महाकाल लोक पर्यटन क्षेत्र के रूप में डवलप हो गया है इसिलए ट्रेन बढ़ाना चाहिए।
- दीपक वर्मा
ट्रेन - दिन - सीट की उपलब्धता
मालवा एक्सप्रेस, प्रतिदिन, 28 फरवरी
नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रतिदिन 28 फरवरी
उधमपुर एक्सप्रेस, प्रतिदिन, 13 फरवरी
देहरादून एक्सप्रेस, शनिवार रविवार, 4 मार्च
चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गुरुवार, 19 जनवरी