फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: नियमों को ताक पर रख बिना अनुमति के निजी वाहन से घूम रहे पर्यटक, प्रशासन बना अंजान

Mon, 12 Jun 2023 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गिरूहा नाला इलाके में रविवार को चार निजी वाहन बिना किसी अनुमति के घंटों तक घूमते हुए नजर आए। जबकि नेशनल पार्क क्षेत्र में जंगल सफारी के लिए केवल पंजीकृत जिप्सी वाहन ही जा सकते हैं। अन्य कोई वाहन बिना विशेष अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकता।
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन कर निजी गाड़ियों से पार्क में घूमते पर्यटक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां बिना अनुमति के ही निजी वाहन के जरिए पर्यटक पर्यटन क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए। बांधवगढ़ नेशनल पार्क के संवेदनशील क्षेत्र में निजी वाहन बिना अनुमति भ्रमण करते रहे। दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का है। जहां रविवार को अज्ञात वाहनों की चहलकदमी ने एक बार फिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन

 

Bandhavgarh Tiger Reserve: नियमों को ताक पर बिना अनुमति के निजी वाहन से घूम रहे पर्यटक, प्रशासन बना अंजान https://t.co/ZwwZEARWcq pic.twitter.com/nZ37ishE6l

— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 12, 2023 ">http://

जानकारी के मुताबिक, चार निजी वाहन बिना किसी अनुमति के गिरूहा नाला इलाके में घंटों तक घूमते हुए नजर आए। जबकि नेशनल पार्क क्षेत्र में जंगल सफारी के लिए केवल पंजीकृत जिप्सी वाहन ही जा सकते हैं। अन्य कोई वाहन बिना विशेष अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकता। जहां ऐसे में वाहनो में भी विभाग से संबंधित कर्मचारी या गाइड का होना अनिवार्य है। वहीं, निजी वाहनों द्वारा नियमों का खुलेआम उल्लंघन करना दर्शाता है कि नेशनल पार्क में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चली है।
विज्ञापन


फिलहाल इस घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को जमकर वायरल हो रहा है। जहां पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की किरकिरी होती हुई देखी जा रही है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रबंधन इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा या फिर ऐसे ही व्यवस्था को लचर बनाए रखेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें