फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: महिला करती थी अवैध शराब का व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, 60 लीटर अवैध शराब बरामद

Mon, 01 Apr 2024 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में एक महिला अवैध शराब का कारोबार कर रही थी। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया है। उसके यहां से 60 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है। 
 
विज्ञापन
बुडेरा में महिला को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में पुलिस ने एक महिला अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 60 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है। मामला जिले के बुड़ेरा इलाके का है। 

विज्ञापन


बुडेरा पुलिस थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुडेरा गांव में एक महिला अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रही है। वह शराब को ग्रामीण अंचलों में भेजती है। इस सूचना पर पुलिस स्टाफ ने मौका-मुआयना किया। छापामार कार्रवाई की। इसमें आरोपी महिला के घर से दो बोरी में 336 क्वार्टर देसी शराब बरामद किए। यह करीब 60 लीटर 480 मिलीमीटर थी। इसकी कीमत 20 हजार 160 रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ धारा 34(2 )के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहला मामला है जब कोई महिला शराब विक्रय में इतने बड़े स्तर पर शामिल थी। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आचार संहिता के चलते शराब माफियाओं पर लगाम लगाई जा रही है। इसी क्रम में बुढेरा गांव में छापामार कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक रतिराम अहिरवार, हरिप्रसाद राजपूत, अंकित द्विवेदी, संजय सिंह, अनुषा बुंदेला ,सुनीता अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें