फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में गाय से टकराई बाइक, महिला की हालत गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 04:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक बाइक सवार गाय से टकरा गया। इस पर पीछे बैठी उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ललितपुर के रहने वाले हैं जो टीकमगढ़ के गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव नाराहट के रहने वाला दंपती का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला की हालत गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दंपती मोटरसाइकिल से रविवार शाम टीकमगढ़ जिले की मजना गांव जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव से चले और टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर रोड स्थित गणेशगंज गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रही ई-रिक्शा के चालक ने उन्हें उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। ई रिक्शा चालक कुणाल ने बताया कि जब वह कुंडेश्वर से लौट रहा था तो गणेशगंज गांव के पास दंपती की बाइक दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दी। दोनों घायल अवस्था में रोड पर पड़े थे। उसने रोड से गुजर रहे लोगों से गुजारिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसने दोनों घायलों को उठाया और ई-रिक्शा पर लादकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उन्हें भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें