फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ड्यूटी करके घर जा रही महिला सिक्योरिटी गार्ड के अपहरण का प्रयास, महिला के चिल्लाने पर भाग गया आरोपी

सार

Tikamgarh: जिला अस्पताल से ड्यूटी करके घर जा रही महिला सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात बाइक सवार ने अपहरण कर गाड़ी पर बैठाने का प्रयास किया लेकिन महिला के चिल्लाने से आरोपी मौके से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
महिला सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिला अस्पताल से ड्यूटी खत्म करके घर वापस जा रही महिला सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी समाप्त करके जिला अस्पताल से अपने घर वापस जा रही थी तभी जिला जेल रोड पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उसका गला दबाकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के चिल्लाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने काफी दूर उसका पीछा भी किया लेकिन वह भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें