फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh Gang Rape: आरोपी का चाचा बोला- कोर्ट में बयान दिया तो गांव में रहना हराम कर देंगे, पत्नी सरपंच है

Sat, 10 Feb 2024 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। मामले में पीड़िता बयान दर्ज करवाने कोर्ट जा रही थी। ऐसे में एक आरोपी के चाचा ने पीड़िता और उसके मां-बाप को जान से मारने व गांव में न रहने देने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मोहनगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले में मोहनगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली एक गांव में विगत दिनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में मोहनगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद नाबालिग अपने पिता और मां के साथ जिला न्यायालय टीकमगढ़ में धारा-164 के बयान दर्ज करवाने जा रही थी। गोरगांव के पास आरोपी के चाचा द्वारा उसे रोककर उसके बयान बदलने और पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर पीड़ित परिवार के समर्थन में दो दर्जन से अधिक लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि जैसे ही वह अपनी नाबालिग बेटी के बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जा रहे थे। ऐसे में गोरगांव के पास आरोपी के चाचा अपने स्कॉर्पियो से पहुंचा और उनकी मोटरसाइकिल के सामने लगा दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी और उसे स्वयं धमकी दी कि अगर मेरे भतीजे का नाम कोर्ट में लिया तो तुम लोग गांव में नहीं रह पाओगे।
विज्ञापन


धमकी देने वाले आरोपी की पत्नी ग्राम पंचायत की सरपंच है। मनोज यादव ने कहा कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम लोगों को गांव में रहना हराम कर देंगे। इस दुष्कर्म के मामले में मनोज यादव का भतीजा भी आरोपी है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें