फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र को लेकर करेंगे बैठक, चुनाव पर होगी चर्चा

Mon, 29 Jan 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

लोकसभा चुनाव के सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह 31 जनवरी को टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र को लेकर बैठक लेंगे। यह बैठक संगम गॉर्डन टीकमगढ़ में 12 बजे होगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह 31 जनवरी (बुधवार) को 12 बजे टीकमगढ़ पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में शामिल आठों विधानसभा क्षेत्रों से लोकसभा क्षेत्र में निवासरत अपेक्षित श्रेणी के आमंत्रित लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर क्लस्टर बनाया गया है। इसमें सागर, दमोह, खजुराहो एवं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों का क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है।

सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टीकमगढ़ के झांसी रोड स्थित संगम गार्डन में 31 जनवरी, दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में शामिल टीकमगढ़, छतरपुर व निवाड़ी जिलों की टीकमगढ़, जतारा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी, खरगापुर, महाराजपुर, छतरपुर और बिजावर विधानसभा क्षेत्रों के अपेक्षित आमंत्रित शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में आमंत्रितों में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में निवासरत उक्त आठ विधानसभा क्षेत्रों के सभी जिला पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, लोकसभा क्षेत्र में निवासरत सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, संबंधित आठों विधानसभा क्षेत्रों के नगर व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आयोजित इस आवश्यक बैठक का स्थान संगम गार्डन टीकमगढ़ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें