फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में किया रोड शो, काफिला रोककर गन्ने के ठेले पर पिया जूस

Fri, 19 Apr 2024 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन टीकमगढ़ में उतरा। इसके बाद उनका काफिला गांधी चौराहे की ओर जा रहा था, तभी सिविल लाइन में उन्होंने अपने काफीले को रोका और गन्ने के ठेले पर खड़े होकर जूस पिया और उसका पेमेंट किया।
विज्ञापन
टीकमगढ़ में रोड शो करने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार दोपहर टीकमगढ़ पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। गर्मी अधिक होने पर सीएम ने ठेले पर खड़े होकर गन्ने का जूस पिया।  
विज्ञापन


बता दें कि सीएम मोहन यादव करीब दो बजे टीकमगढ़ पहुंचे। एक घंटे तक उनका रोड शो चला। शहर के गांधी चौराहे से रोड शो शुरू हुआ, सिंधी धर्मशाला पर रोड शो का समापन किया गया। रोड शो के दौरान उनके साथ खुली कार में टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक भी थे। रोड शो में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। टीकमगढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी द्वारा उनका मिश्रा तिराहे पर स्वागत किया गया। भीषण गर्मी के चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रहे और उन्होंने जमकर फूल बरसा करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

गन्ने के ठेले पर पिया जूस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन टीकमगढ़ में उतरा। इसके बाद उनका काफिला गांधी चौराहे की ओर जा रहा था, तभी सिविल लाइन में उन्होंने अपने काफीले को रोका और गन्ने के ठेले पर खड़े होकर जूस पिया और उसका पेमेंट किया। इसके साथ ही कहा कि डिस्पोजल गिलास मत रखिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि राम मंदिर का विवाद कांग्रेस ने पैदा किया था। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर धर्म समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें