फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीमच के शोरूम से दो लग्जरी कार चोरी का चार दिन में खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच के महू रोड स्थित कार शोरूम को निशाना बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तर किया है। शोरूम के पीछे के रास्ते से दो कार चोरी कर ले गए थे शातिर बदमाश। सिटी पुलिस ने पांच दिन में वारदात का पर्दाफाश किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच शहर के महू रोड स्थित चार पहिया वाहन शोरूम को निशाना बनाकर बदमाश पांच दिन पहले दो लग्जरी कार चुरा ले गए थे। सिटी पुलिस ने चार दिन में वारदात का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की दो नई कारों सहित वारदात में उपयोग की कार भी बरामद की है।

विज्ञापन


नीमच के भगवति टोयोटा शोरूम पर 10 और 11 दिसंबर की रात बदमाश टोयोटा हाईराइडर व टोयोटा ग्लेजा कार चोरी कर ले भागे थे। 11 दिसंबर को फरियादी शोरूम मैनेजर योगेश पिता रतनलाल यादव ने सूचना दी कि 11 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे वह तथा उनके साथी कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो देखा शोरूम के पीछे का गेट का ताला और गेट टूटा हुआ है। शोरूम के आगे शटर को खोलकर देखा तो शोरूम में से दो नई कार एक टोयटा हाईराइडर सफेद रंग की तथा 01 टोयटा ग्लेजा नीले रंग की चोर हो गई थी। 
थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पता चला कि बदमाशों ने घटना से पहले शोरूम की बिजली कनेक्शन काट दिए थे ताकि सीसीटीवी कैमरों में घटना की रिकार्डिंग न हो सके। आरोपियों ने शोरूम का मुख्य दरवाजा नहीं तोड़ा, क्योंकि उक्त दरवाजा मुख्य मार्ग की ओर है। इसलिए आरोपियों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर शोरूम से वाहन चोरी किए।
विज्ञापन


इनको किया गिरफ्तार
लोकेंद्र उर्फ बंटी (32) पिता रामसिंह पुष्कर जाति जाटव निवासी 63 इंदिरा नगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, अर्जुनसिंह (23) पिता सरदार सिंह यादव निवासी ग्राम सुरगी थाना बनापुरा जिला होशंगाबाद हाल मुकाम 63 इंदिरा नगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, बंटी (21) पिता मायाराम मालवीय निवासी ग्राम बालोदा थाना महिदपुर हाल मुकाम गणेश नगर को गिरफ्तार किया। इनसे फरार आरोपी मुकेश वर्मा, रोहित एवं शेखर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें