फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सूर्य नमस्कार: सीएम बोले- सूर्य नमस्कार और प्राणायाम हमें निरोगी और स्वस्थ रखते हैं, इससे हमारी कार्य-कुशलता बढ़ती है

Wed, 12 Jan 2022 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग की इस परंपरा को विश्वव्यापी बना दिया। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार भी किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद जी हमारे आदर्श हैं। वह कहते थे कि मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़ मास का पुतला नहीं है। वह ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है, अनंत शक्तियों का भंडार है, अमर आनंद का भागी है। दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं जो मनुष्य ना कर सके। लेकिन उसका माध्यम शरीर ही है। मैं स्वयं भी प्रतिदिन योग और प्राणायाम करता हूं। इसके कारण मेरे कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। आप भी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार जरूर करें, प्राणायाम सीखें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन


यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार करते हुए कही। सीएम ने आज निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां योग की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग की इस परंपरा को विश्वव्यापी बना दिया। आज दुनिया का हर देश योग करता है। मेरा सभी से आग्रह है कि शरीर को निरोग रखने के लिए रोज योग करें, सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार से चिंता को दूर करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।
 
Trending Videos

Hoshangabad: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सूर्य नमस्कार किया। - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने होशंगाबाद में सूर्य नमस्कार किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बुधवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और हरदा के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के विशाल चित्र का अनावरण किया।
 
विज्ञापन

सारंग ने ली चुटकी

सारंग ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर परिहार चौराहा, अशोका गार्डन मे स्थित स्वामी विवेकानंद थीम पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सूर्य नमस्कार किया। इस पर सारंग ने कहा कि कांग्रेस की कथनी करनी में अंतर है, पहले वह सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं। उनके नेता आरिफ मसूद कहते है कि वो सूर्य नमस्कार नहीं करेंगे और आज कांग्रेस के कार्यकर्ता सूर्य नमस्कार करते हैं। पर खुशी है कि कांग्रेस ने सनातन धर्म की परम्परा-संस्कृति के तहत सूर्य नमस्कर किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रखर वक्ता , युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती पर शत-शत नमन। युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें